ठाणे : वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से पौने 11 लाख की ठगी

hindmata mirror
0

ठाणे : ठाणे शहर में रहने वाली एक महिला (Women) को रोजाना 8000 रुपए कमाने का लालच देकर उसके बैंक खाते (Bank Accounts) से 10 लाख 70 हजार रुपए ठगने (Swindlers) का मामला सामने आया है। बाद में महिला को आभास होने के बाद उसने ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन (Srinagar Police Station) में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घटना 3 सितंबर 2022 को दोपहर के बीच हुई है। इस मामले की जांच श्रीनगर पुलिस कर रही है। 


पुलिस जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय फरियादी महिला ठाणे के श्रीनगर की रहने वाली है। जो एजुकेशन इंस्टीट्यूट चलाती है। उसके मोबाइल पर पारसनाथ ट्रेडिंग कंपनी नाम से व्हाट्सएप मैसेज आया। व्हाट्सएप मैसेज में कहा गया कि आपका सिलेक्शन वर्क फ्रॉम होम के लिए जॉब सिलेक्शन हो गया है। अब आप रोजाना घर बैठे 8000 कमा सकती हैं। 


श्रीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

इसी क्रम में आरोपी ने मोबाईल क्रमांक से फरियादी को अलग-अलग लिंक भेजा। जिसमें पार्श्वनाथ ट्रेडिंग कंपनी के पेटीएम आईडी पर और रामप्रसाद मीणा के यस बैंक खाते पर समय-समय पर दस लाख 70 हजार की रकम भरने के बाद भी उन्हें किसी तरह का लाभ नहीं मिला। तब महिला को आभास हुआ कि उसके साथ ठगी की गई है। फरियादी महिला ने श्रीनगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। लेकिन अभी तक इस बारे में किसी भी तरह का सुराग पुलिस को नहीं लगा है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured