Mumbai: रेलवे स्टेशन पर RPF जवानों ने बचाई महिला और उसके बच्चे की जान

hindmata mirror
0

मुंबई के मानखुर्द रेलवे स्टेशन पर पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। देवदूत बनकर आए आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के जवानों ने एक महिला और उसके बच्चे को समय रहते बचा लिया। दरअसल, हुआ ये कि मानखुर्द रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आई तो वहां काफी भीड़ थी, चढ़ने के दौरान यात्रियों की धक्कामुक्की के कारण महिला और उसका बच्चा चलती लोकल ट्रेन से गिर गए।


लेकिन महिला और उसके बच्चे को दो आरपीएफ के जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए मौत के मुंह से बचा लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चलती ट्रेन से दोनों गिरे और जवानों से फुर्ती दिखाते हुए पहले बच्चे और उसके बाद महिला को बचा लिया। वहीं सुरक्षा में तैनात आरपीएफ के जवान ने तत्परता और सतर्कता नहीं दिखाते तो महिला और उसके बच्चे के साथ बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured