महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे पीएम मोदी से चर्चा के बाद बोले- जल्द ही मिलेगा राज्य को बड़ा प्रोजेक्ट

hindmata mirror
0

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने अपने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार (Central Government) से आश्वासन मिला है जल्द ही महाराष्ट्र में बड़े प्रोजेक्ट आएंगे। जिससे महाराष्ट्र का और विकास होगा। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने आश्वासन दिया है कि महाराष्ट्र में बड़े प्रोजेक्ट आएंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी ऐलान किया था कि मुंबई नगर निगम के लिए कैग का विशेष ऑडिट कराया जाएगा। भाजपा ने पहले आरोप लगाया था कि मुंबई नगर निगम में विभिन्न कार्यों में घोटाला हुआ है।


सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि  प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने आश्वासन दिया है कि महाराष्ट्र में बड़े प्रोजेक्ट आएंगे। जिससे राज्य का और विकास होगा।


बता दें कि हाल ही में गुजरात में पीएम मोदी ने कई बड़े प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाई है। जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीएम शिंदे ने भी महाराष्ट्र में बड़े प्रोजेक्ट को लेकर बयान दिया है। फिलहाल अभी किसी प्रोजेक्ट का नाम उन्होंने नहीं लिया है.उन्होंने केवल बड़े प्रोजेक्ट आने का आश्वासन की बात कही है। 


वहीं दूसरी ओर  मुंबई नगर निगम (BMC) में सत्ता रहने वाली शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। शिंदे-फडणवीस (Maharashtra Government) सरकार ने कैग (CAG) (भारत के नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक) नामक एक स्वायत्त संगठन के माध्यम से कोरोना काल में कार्यों के आवंटन की जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले राज्य के विधानसभा सत्र के दौरान भी मुंबई नगर निगम के कामकाज को चर्चा हुई थी। 


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured