मुंबई : मुंबई पुलिस ने बिहार के औरंगाबाद जिले में एक पूर्व पार्षद के पति की हत्या में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध गुप्तचर इकाई की टीम ने विशेष सूचना पर जुहू में शनिवार को जाल बिछाया और 22 वर्षीय सनत कुमार, जय कुमार सिंह उर्फ शुभम सिंह और 20 वर्षीय सोनू कुमार विनय भारती उर्फ शुभम गिरी को पकड़ लिया।
पुलिस से बचने के लिए पहचान बदलकर रहने लगे
बिहार के औरंगाबाद जिले में एक पूर्व पार्षद के पति की हत्या में वांछित सनत कुमार और सोनू कुमार गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई चले आए और पहचान बदलकर रह रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के बारे में मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को सूचित कर दिया है।
हत्या, हत्या का प्रयास समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज था
अधिकारी ने बताया कि दोनों से पूछताछ में पता चला कि वे लोग पूर्व पार्षद के पति सुजीत मेहता की हत्या में शामिल थे। अगस्त महीने में बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र में मेहता की हत्या की गई थी। अंबा थाने में इस संबंध में हत्या, हत्या का प्रयास समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया था।
मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को सूचित कर दिया है
इस मामले में वांछित सनत कुमार और सोनू कुमार गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई चले आए और पहचान बदलकर रह रहे थे। अधिकारी ने कहा कि जांच में यह भी पता चला कि सनत कुमार सिंह बिहार में हत्या के एक और मामले में शामिल था और उस मामले में वह जमानत पर है। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के बारे में मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को सूचित कर दिया है। मुंबई पुलिस की अपराध गुप्तचर इकाई की टीम ने विशेष सूचना पर जुहू से अपराधियों को गिरफ्तार किया।