महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, हिंदी के बाद अब मराठी में भी होगी MBBS की पढ़ाई

hindmata mirror
0


देश के 2 राज्यों में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में शुरू हो चुकी है. इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है. महाराष्ट्र में अब मेडिकल की पढ़ाई मराठी में भी की जा सकेगी. राज्य सरकार ने अगले साल से मराठी में मेडिकल की पढ़ाई कराने का ऐलान किया है. सरकार का कहना है कि इससे गैर-अंग्रेजी भाषी छात्रों के लिए डिग्री लेवल तक के प्रोग्राम की पहुंच बढ़ेगी.


इस खबर में ये है खास


पिछले 2 महीने से चल रही थी तैयारी

मराठी भाषा में ट्रांसलेट हो रही किताबें

महाराष्ट्र में MBBS के कुल 62 कॉलेज

पिछले 2 महीने से चल रही थी तैयारी


राज्य के मेडिकल शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि मेडिकल की मराठी भाषा में पढ़ाई ऐच्छिक होगी. देश में महाराष्ट्र पहला प्रदेश होगा जहां पर मेडिकल के सभी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई मराठी भाषा में होगी. उन्होंने बताया कि मराठी भाषा में मेडिकल का कोर्स करने की तैयारी पिछले 2 महीने से चल रही थी. इसके लिए विभिन्न विशेषज्ञों की एक कमेटी भी गठित की गई है.


मराठी भाषा में ट्रांसलेट हो रही किताबें


गिरीश महाजन ने बताया कि मेडिकल की किताबों का मराठी भाषा में अनुवाद करने का कार्य जारी है. उन्होंने कहा कि इसके लिए विशेषज्ञों की समिति तैयार की गई है. जो स्टूडेंट शुरुआती शिक्षा की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से नहीं करते हैं. उनके लिए मराठी भाषा में चिकित्सा की पढ़ाई आसान हो जाएगी. उन्होंने कहा कि इससे राज्य के ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों को अधिक फायदा मिल सकेगा.


महाराष्ट्र में MBBS के कुल 62 कॉलेज


वहीं इससे पहले हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई का ऐलान हो चुका है. मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहले ही ऐलान किया गया है, उनके यहां अब हिंदी में MBBS की पढ़ाई करवाई जाएगी. अब महाराष्ट्र में मराठी में मेडिकल की पढ़ाई होगी. बता दें कि महाराष्ट्र में MBBS के लिए कुल 62 कॉलेज हैं. इसमें 10,045 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं. केंद्र सरकार के अधीन 27 सरकारी और नगरपालिका कॉलेज, 20 निजी कॉलेज, 12 संबद्ध विश्वविद्यालय और 3 मेडिकल कॉलेज हैं.

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured