मुंबई: शख्स ने आवारा कुत्ते का किया यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार

hindmata mirror
0


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक 25 वर्षीय शख्स को आवारा कुत्ते का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी डिलीवरी का काम करता है। दरअसल शनिवार शाम पवई इलाके के हीरा पन्ना मॉल के पीछे आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी कुत्ते को पकड़कर मॉल के पीछे ले गया और उसके साथ शर्मनाक हरकत की।


खबर के अनुसार पवई पुलिस ने बताया कि एक राहगीर ने घटना को देखा और शिकायत दर्ज कराने वाले एनजीओ कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दी। इसके बाद आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी सावंत ने कहा कि आकाश को पशु संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured