मुंबई में दर्दनाक हादसा, SUV से टकराई बाइक; चंद पलों में चली गई युवक की जान

hindmata mirror
0


मुंबई: मुंबई के चैंबूर इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. यहां एक तेज रफ्तार कार से टकराने के बाद बाइक सवार की मौत हो गई. चैंबूर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले का सीसीटीवी फूटेज मिल गया है. इसमें एसयूवी दिखाई दे रही है. यह गाड़ी अचानक बाइक सवार के सामने आ गई और हादसा हो गया.


पुलिस ने बताया कि दोनों गाड़ियों की टक्कर हुई और बाइक सवार दुर्घटना की जगह से काफी दूर जाकर गिरा. पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार ने गाड़ी मौके पर नहीं रोकी और भाग गया. पुलिस का कहना है कि घटना चैंबूर में 27 अक्टूबर की रात को हुई थी. इसमें अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच चल रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


पुलिस के मुताबिक, जैसे ही इस घटना की सूचना उन्हें मिली वह तुरंत मौके पर पहुंची. उन्होंने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कार की नंबर प्लेट से आरोपी की जानकारी मिल गई है. आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured