THANE : महाराष्ट्र का युवा कटोरा लेकर घूमेगा

hindmata mirror
0


राकांपा विधायक अव्हाड ने किया अगाह


ठाणे : वह दिन दूर नहीं जब महाराष्ट्र के युवा रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों में भटकेंगे। भले ही महाराष्ट्र देश के हर राज्यों के युवाओं को रोजगार देता रहा है, लेकिन अब स्थिति पलट गई है।जिस तरह से उद्योग धंधों का पलायन महाराष्ट्र से गुजरात की ओर हो रहा है, उससे स्पष्ट हो चुका है कि आगे आने वाला समय बहुत चुनौतीपूर्ण है । आगे यहां के युवाओं को अन्य राज्यों में जाकर रोजगार ढूंढना होगा । ऐसी चेतावनी देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृहनिर्माण मंत्री और राकांपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र आव्हाड ने पत्रकार परिषद ने कहा कि महाराष्ट्र के साथ जो कुछ हो रहा है, वह गंभीर संकेत है।


एअरबस प्रोजेक्ट महाराष्ट्र की धरती से उड़कर गुजरात की धरती पर लैंड किया

फॉक्सगान के महाराष्ट्र से गुजरात चले जाने के बाद एक बार फिर उसी की पुनरावृत्ति हुई है। जब महाराष्ट्र में स्थापित होने वाला एअरबस प्रोजेक्ट महाराष्ट्र की धरती से उड़कर गुजरात की धरती पर लैंड कर गया। इन बातों का जिक्र करते हुए जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि यदि किसी के भी घर में कोई मूल्यवान वस्तु आ जाए तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी घरवालों की होती है। लेकिन महाराष्ट्र के संदर्भ में ऐसा नहीं हो पा रहा है । फॉक्सकॉन का मामला अभी चर्चा में था ही कि एअरबस प्रोजेक्ट से भी महाराष्ट्र को हाथ धोना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यही स्थिति रही तो आगे गंभीर संकट पैदा होगा । इतना ही नहीं स्थितियां साफ दर्शा रही है कि आने वाले समय में महाराष्ट्र के युवाओं को दूसरे राज्यों में जाकर रोजी-रोटी की तलाश करनी होगी।


नए रोजगार की संभावना पर लग रहा है विराम

अपने बंगले पर आयोजित पत्रकार परिषद में बोलते हुए जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि यह समय महाराष्ट्र के लिए बड़ा ही चुनौतीपूर्ण है। एक के बाद एक झटके महाराष्ट्र को लग रहे हैं । नए रोजगार की संभावना पर विराम लग रहा है। जो चिंता का विषय है। फॉक्सकॉन प्रोजेक्ट चले जाने के बाद आश्वासन मिला था कि उससे भी बड़ा प्रोजेक्ट महाराष्ट्र में आएगा । लेकिन अब एयर बस प्रोजेक्ट के महाराष्ट्र से गुजरात चले जाना गंभीर खतरा है । इसे दलगत नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।उन्होंने आगे बताया कि इस समय राष्ट्रीय स्तर पर देश की स्थिति बहुत दुखदाई दौर से गुजर रही है । देश का एक बड़ा वर्ग आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है। गरीबी और भूखमरी लोगों पर हावी हो रही है। महाराष्ट्र के लिए दुख की घड़ी है । एयरबस प्रोजेक्ट जो महाराष्ट्र में स्थापित होने वाला था, उससे भी महाराष्ट्र को हाथ धोना पड़ा है। भारतीय करेंसी पर देवी देवताओं के फोटो के संदर्भ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयानों का हवाला देते हुए आव्हाड ने कहा कि अब राजनीति की दिशा पूरी तरह से बदल गई है। उन्होंने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि महाराष्ट्र की रखवाली का दायित्व जिन हाथों के पास है, वे हाथ लगातार कमजोर पड़ रहे हैं । यही वजह है कि यहां आया हुआ प्रोजेक्ट दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहा है। आगे इस पर रोक लगेगी कि नहीं, इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता । लेकिन इतना तय है कि आने वाले समय में भी महाराष्ट्र को नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा और इसके लिए वह अपने आप को तैयार रखें । अन्यथा भविष्य में पछताने के सिवा और कुछ नहीं मिलेगा। ऐसी चेतावनी आव्हाड ने पत्रकार परिषद में दी।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured