आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया:शादी का प्रलोभन देकर अनाचार, फोन पर धमकी भी दी, मुंबई भागा आरोपी

hindmata mirror
0

विधवा महिला से अनाचार करने वाले आरोपी के खिलाफ मोहन नगर पुलिस ने धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी छह महीने तक विवाहिता को झांसे में लेकर अनाचार करता रहा। इसके बाद शादी से इंकार कर दिया। इस वजह से आहत होकर विवाहिता ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी।


पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष महिला के पति की मौत हो गई। इसके बाद महिला अपना जीवन निर्वाहन के लिए किराना दुकान चलाने लगी। उस दौरान अक्सर सामान की खरीदी के लिए उसकी दुकान आता था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने पर आरोपी महेंद्र ने शादी प्रलोभन देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। करीब छह महीने तक अनाचार करता रहा। लेकिन उससे विवाह रचाने को लेकर कोई न कोई बहाना बनाकर टालने लगा। हालांकि बाद में आरोपी ने शादी के लिए महिला को समय दे देकर मुंबई भाग गया। बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured