हैदराबाद में मां दुर्गा की मूर्ति पर हमला; दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस ने CCTV फुटेज किया बरामद

hindmata mirror
0


 हैदराबाद में नवरात्र के दूसरे दिन देवी दुर्गा की मूर्ति पर हमला करने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इसके कुछ ही देर बाद महिलाओं का एक और वीडियो सामने आया है। दोनों महिलाएं एक पंडाल में तोड़फोड़ करती हुई नजर आ रही हैं। दुर्गा पंडाल में घुसने के कुछ घंटे बाद ही दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

वीडियो में, बुर्का पहने दोनों महिलाएं रॉक मेमोरियल चर्च के बाहर दिखाई दे रही थीं। इनमें से एक महिला मदर मैरी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाते नजर आई, तो दूसरी कुछ दूरी पर खड़ी थी। स्थानीय लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह रुकी नहीं और मूर्ति को नुकसान पहुंचाती रही। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि ये महिलाएं मानसिक रूप से बीमार हैं, फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

हैदराबाद में मां दुर्गा की मूर्ति पर हमला

हैदराबाद के खैरताबाद इलाके में मंगलवार को दो महिलाओं ने दुर्गा पंडाल में घुसकर देवी दुर्गा की मूर्ति में तोड़फोड़ की। महिलाओं में से एक ने एक स्पैनर ले रखा था, जिसके साथ उसने मूर्ति पर हमला किया था। रोकने की कोशिश करने पर आरोपी महिला ने स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। बाद में दोनों महिलाओं को सैदनाबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। रिपब्लिक टीवी ने उस जगह की तस्वीरें एक्सेस की है जिसमें देवी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। साथ ही मूर्ति के शेर को भी महिला ने हथियार से क्षतिग्रस्त कर दिया।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured