मुंबई: मुंबई के विले पार्ले इलाके में रविवार रात कई झुग्गियों को बड़ा नुकसान हुआ है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि रविवार रात जुहू के विले पार्ले के इंद्र नगर इलाके में स्थित एक नाले में सात झुग्गियों का एक हिस्सा गिर गया। घटना के बाद, सुरक्षा कारणों से उसी क्षेत्र में 24 झोपड़ियों को खाली कर दिया गया और उनमें रहने वाले निवासियों को एक स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
30 से ज्यादा झुग्गियां क्षतिग्रस्त
बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लोगों को बचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि 30 से ज्यादा झुग्गियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं, कम से कम पास की 24 झुग्गियों को खाली कराया गया और निवासियों को नगर निगम के एक स्कूल में भेजा गया है। उन्हें भोजन एवं पानी दिया गया है।
.jpg)