सोमवार से शुरू हुए नवरात्रों के दौरान मुंबई में भाजपा 242 मंडलों में 300 स्थानों पर डंडिया और गरबा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इन कार्यक्रम के दौरान भाजपा बीएमसी चुनाव के लिए अपना समर्थन हासिल करना चाहती है। यहीं वजह है कि डांडिया और गरबा कार्यक्रम में रोजाना भाजपा 10 से 15 हजार लोगों को फ्री में पास देगी।
बता दें कि बीएमसी के हुए चुनाव के दौरान पिछली बार शिवसेना बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन इस बार भाजपा सत्ता का पहुंचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। काला चौकी में वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा मराठी डांडिया का भी आयोजन कर रही है। यह क्षेत्र शिवसेना का गढ़ मना जाता है। काला चौकी क्षेत्र में होने वाले डांडिया और गरबा कार्यक्रम में मराठी कलाकारों को प्राथमिकता दी जा रही है।
2017 में बीएमसी में भाजपा ने किया था अच्छा प्रदर्शन
2017 में हुए बीएमसी के चुनाव के दौरान भाजपा ने 82 सीटें हासिल की थी। हालांकि, शिवसेना भाजपा से 2 सीट ज्यादा हासिल कर बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। शिवसेना ने बीएमसी चुनाव में 84 सीटें जीती थी। भाजपा अध्यक्ष रहते हुए शेलार ने बीएमसी चुनाव में अच्छी बढ़त दिलाई थी। इस बार भी भाजपा मुंबई अध्यक्ष शेलार के नेतृत्व मे चुनाव लड़ने जा रही हैं। भाजपा का गरबा और डांडिया का प्लान उन्हीं का माना जा रहा है।
.jpg)