मुंबई में पकड़ा गया केवल नकदी चुराने वाला चोर, गणेशोत्सव के दौरान किया कांड

hindmata mirror
0

मुंबई: मुंबई के ओशिवारा पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया। यह दुकानों और कार्यालयों में सेंधमारी करता था और तो और वीकेंड में केवल नकदी चुराता था। आरोपी साद अली मस्तान शेख के खिलाफ मुंबई और गुजरात राज्य में 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। साद अली हाल ही में चोरी के आरोप में गुजरात की जेल में 20 महीने की सजा काटकर मुंबई लौटा था।


गणेशोत्सव के दौरान किया कांड

जोगेश्वरी के बेहरामबाग में एक क्लिनिक है। गणेशोत्सव के दौरान बैंक बंद रहने के कारण मालिक ने क्लिनिक में 1 लाख 9 हजार रुपये नकद रखे हुए थे। रोज की तरह वह क्लीनिक बंद कर चला गया। अगले दिन जब वह क्लिनिक आया तो अपने दुकान में हुई चोरी का पता चला। फिर उसने तुरंत ओशिवारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


आरोपी साद अली गिरफ्तार

दुकान के मालिक पर ओशिवारा पुलिस ने मामला दर्ज किया। इस मामले को वरिष्ठ निरीक्षक मनोहर धनावडे की देखरेख में पुलिस निरीक्षक सचिन जाधवार और सहायक निरीक्षक आनंद नागराल सहित कई टीमों ने जांच शुरू कर दी। ओशीवारा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराने पर चोरी की प्रकृति को देखते हुए पुलिस को अंदाजा हो गया कि यह साद अली का ही काम हो सकता है।


केवल नकद की करता था चोरी

पुलिस बल ने इस मामले की गहन जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज देखकर साद पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद साद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह अपने साथियों की मदद से दुकानों की रेकी करता है। वह रात 12 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक ही वीकेंड पर ही चोरी करता है। इसके अलावा वह केवल नकदी चुराता है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured