मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शनिवार को शिवसेना के एकनाथ शिंदे नीत खेमे की प्रवक्ता पर बारामती से सांसद सुप्रिया सुले की ‘छेड़छाड़ की हुई’ एक तस्वीर साझा करने का आरोप लगाया, जिसमें उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे दर्शाया गया है। साथ ही, राकांपा ने मुंबई पुलिस से इस सिलसिले में कार्रवाई करने का आग्रह किया।.
उल्लेखनीय है कि राकांपा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे एवं लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे पर अपने पिता की कुर्सी पर बैठने का आरोप लगाया था। हालांकि, कल्याण से सांसद श्रीकांत ने दावा किया था कि तस्वीर उनके निजी आवास पर स्थित कार्यालय में ली गई थी।.
.jpg)