Mumbai: मुंबई के अंधेरी इलाके के एक होटल के कमरे में गुरुवार को एक मॉडल का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, मॉडल ने बुधवार रात करीब 8 बजे होटल में चेक-इन किया और डिनर भी ऑर्डर किया। हाउसकीपिंग स्टाफ के बार-बार फोन करने पर गुरुवार को उसने दरवाजा नहीं खोला। होटल मैनेजर ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में जब कमरा खोला गया तो शव पंखे से लटका मिला। साथ ही पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
एक अधिकारी ने बताया कि मॉडल लोखंडवाला के यमुना नगर सोसाइटी की रहने वाली थी।