मनाली की विद्या नेगी दिल्ली व मुंबई कांग्रेस की बनीं इंचार्ज, लगा बधाइयों का तांता

hindmata mirror
0


Vidya Negi मनाली की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विद्या नेगी को दिल्ली व मुंबई महिला कांग्रेस की कमान दी गई है। विद्या नेगी को बड़ा कार्यभार मिलने पर मनाली विधानसभा के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। विद्या नेगी को बधाइयों की तांता लग गया है।


ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा, प्रदेश महासचिव भुवनेश्वर गौड़, सचिव देवेंद्र नेगी, जिप उपाध्यक्ष बीर सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन तनवर ने विद्या नेगी को बधाई दी और हाईकमान का आभार जताया।


प्रधान पद से शुरू किया सफर


किसान देवी राम नेगी के घर जन्मी विद्या नेगी की शादी मनाली के शनाग गांव निवासी नानक चंद ठाकुर से हुई। 21 साल की उम्र में विद्या नेगी शनाग की प्रधान बनी। प्रधान पद पर रहते हुए विद्या नेगी ने महिलाओं की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा। प्रदेश के दूरदराज क्षेत्र की महिलाओं की हालत को देखकर विद्या नेगी ने गैर राजनीतिक संगठन के साथ मिलकर जन अधिकार आधारित गतिविधियों पर डेढ़ दशक तक पिछड़े क्षेत्र की महिलाओं के लिए काम किया और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोडऩे में अहम भूमिका निभाई। विद्या नेगी के कार्य को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें विभिन्न पदों पर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी। विद्या नेगी ने ब्लाक, जिला स्टेट पर कार्य किया और अब राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही हैं जिसमें उन्हें राजस्थान चुनाव इंचार्ज भरतपुर डिवीजन, उत्तर प्रदेश वेस्ट जोन, सेंट्रल जोन और साउथ जोन प्रभारी का जिम्मा दिया।


जताया आभार


अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा सहित सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी है उसे वह बखूबी निभाने का प्रयास करेंगी। नेशनल व स्टेट के बीच समन्वय बिठाकर काम किया जाएगा। राज्य स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित किया जाएगा। राज्य से जिला व जिला से ब्लाक तक अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा। कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा और कांग्रेस की नीतियों व कार्यों को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured