Mumbai : विरार का 35 साल का शख्स पत्नी को डराने की कर रहा था कोशिश, गलती से लगा ली फांसी, हुई मौत

hindmata mirror
0

Mumbai : मुंबई से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है. यहां एक 35 वर्षीय शख्स ने सोमवार रात अपने आवास पर झगड़े के दौरान अपनी पत्नी को डराने की कोशिश में गलती से फांसी लगा ली. पुलिस ने ये जानकारी दी है. विरार पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है और घटना की जांच कर रही है. मृतक भगवान रामजी शर्मा अपनी 26 वर्षीय पत्नी चांदनीदेवी के साथ विरार पश्चिम में वीर सावरकर मार्ग स्थित लक्ष्मी निवास भवन में रहते थे.


500 रुपये नहीं लौटने पर हुआ था झगड़ा

दंपति ने छह दिन पहले ही बिल्डिंग में शिफ्ट किया था. मृतक शर्मा भयंदर स्थित कपड़ा निर्माण इकाई में काम करते थे. पुलिस के मुताबिक भगवान ने अपनी पत्नी को कपड़े खरीदने के लिए 2,000 रुपये दिए थे. उसने 500 रुपये वापस करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं किया. इसी बात को लेकर दंपति में झगड़ा हो गया था. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उसने अपनी पत्नी के 500 रुपये नहीं लौटाने पर आत्महत्या करने की धमकी भी दी थी, वह उसे डराने की कोशिश कर रहा था. उसने खुद को बेडरूम के अंदर बंद कर लिया और कहा कि वह अपनी जिंदगी खत्म कर रहा है. हालांकि वह नाटक कर रहा था और उसने एक कपड़े का इस्तेमाल किया था लेकिन ये छत के पंखे में फंस गया.


पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला किया दर्ज

पुलिस के अनुसार, चांदनीदेवी ने तुरंत पड़ोसियों को खबर की थी जिसके बाद सभी फ्लैट में पहुंचे और बेडरूम का दरवाजा तोड़ा गया. सभी भगवान को पंखे से लटका पाकर सन्न रह गए. इसके बाद वे उसे नजदीकी अस्पताल ले गए लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "बाद में चांदनीदेवी ने पूरी घटना के बारे में बताया." उन्होंने आगे कहा, "हमने उसका बयान दर्ज किया है और पाया है कि भगवान की आकस्मिक मृत्यु हुई थी.

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured