Navi Mumbai : पनवेल में बुजुर्ग की हत्या से हडकंप, नदी में तैरती मिली लाश; जानें मामला

hindmata mirror
0

Navi Mumbai : नवी मुंबई के पनवेल में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। यह वाकया पोयंजे गांव से सामने आया है। बुजुर्ग की लाश नदी में तैरती हुई मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


ज्ञात हो कि पनवेल तालुका के पोयंजे गांव में सोमवार सुबह एक वृद्ध का शव नदी में तैरता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि सुबह करीब छह बजे शव को देखकर गांव के पाटिल व सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस और ग्राम के पंचों ने शव की शिनाख्त की। लाश की पहचान 72 वर्षीय पांडुरंग के रूप में हुई है।


पांडुरंग के सिर पर चार जगह चोट के निशान दिखाई दिए हैं जिसके कारण हत्या का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पांडुरंग के शव को पोस्टमार्टम के लिए पनवेल के उपजिला अस्पताल भेजा गया है। पांडुरंग घर से दूर अपने फार्महाउस में रहते थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पांडुरंग रविवार रात पाली बुद्रुक गांव जाने वाली सड़क पर कैसे पहुंचे।


गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई के धारावी इलाके में पुरानी रंजिश के कारण एक 22 साल की युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान तुषार वाघ के रूप में हुई है। इस मामले में वडाला ट्रक टर्मिनल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured