कांदिवली में पर्यूषण महापर्व का आरंभ

hindmata mirror
0


मुम्बई: साध्वी निर्वाणश्री के सानिध्य में तेरापंथ भवन कांदिवली में पर्यूषण महापर्व का आगाज हुआ। उन्होंने कहा कि पर्यूषण जैन धर्म का सर्वोपरि पर्व है। साध्वी डॉ. योगक्षेमप्रभा ने भगवान ऋषभ के पूर्व जन्मों की झांकी प्रस्तुत की। साध्वी लावण्यप्रभा साध्वी कुंदनयशा साध्वी मुदितप्रभा साध्वी मधुरप्रभा ने पर्यूषण गीत की प्रस्तुति दी। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के मंत्री मनीष कोठारी के अनुसार आरंभ कांदिवली महिला मंडल की प्रस्तुति के साथ हुआ। कांदिवली युवक परिषद ने संयम भोजन का कर लो गीत की प्रस्तुति दी। फाउंडेशन अध्यक्ष विनोद बोहरा ने स्वागत किया। संचालन अलका पटावरी ने किया। मुंबई सभा के कार्याध्यक्ष नवरत्न गन्ना, कांदिवली सभा मंत्री अशोक हिरण एवं युवक परिषद अध्यक्ष नवनीत कच्छारा ने विचार रखे। कांदिवली सभाध्यक्ष पारसमल दूगड़ ने बताया कि मुंबई सभा मंत्री दीपक डागलिया उपाध्यक्ष विजय संचेती फाउंडेशन कोषाध्यक्ष संजय बड़ौला योगेश चौधरी बाबूलाल राठौड़ भी उपस्थित रहे। जवरीलाल नौलखा, महेंद्र कोठारी, बाबूलाल दुग्गड, प्रीतम हिरण, रमेश बापना, प्रकाश सांखला, सुनील संचेती, नरेंद्र कोठारी, विनोद कोठारी, नवीन नाहटा, ज्ञानचंद भंडारी, पंकज कच्छारा, सुशील बोहरा, विनीत सिंघवी, राजेन्द्र दुग्गड़, साहिल कोठारी, पंकज लोढा, कपिल चंडालिया,मनिष रांका, अशोक कोठारी, योगेश कोठारी, विनोद डागलिया, मनीष रांका, अभिषेक चपलोत, जितेंद्र कोठारी सक्रिय रहे।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured