Mumbai : सावधान! मुंबई शहर से लापता हुए 3 किशोर, अलग-अलग मामलों में तलाश में जुटी पुलिस

hindmata mirror
0

Mumbai : शहर में किडनैपिंग के मामले तेजी से बढ़ गए हैं। तीन अलग-अलग मामलों में कई किशोरों के लापता होने की खबरे हैं। इसको लेकर मुंबई पुलिस को तीन अलग-अलग शिकायतें मिली हैं कि जिसमें बताया गया कि प्रभावित परिवारों से संबंध रखने वाले कई किशोर लापता हैं और हर एक मामले में अपहरण का आरोप लगाया गया है। मामला मुकुंदवाड़ी थाने, वालुज पुलिस थाने और सिडको पुलिस थाने का है। 


पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि, मुकुंदवाड़ी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में 40 साल के एक व्यक्ति ने कहा है कि, उसकी 15 साल की बेटी शनिवार से लापता है। लड़की की तलाश में जुटी पुलिस ने कहा है कि, लड़की शनिवार करीब सुबह 7:30 बजे अपने कॉलेज गई, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। 


एक हफ्ते से 17 साल का एक लड़का लापता

पुलिस ने बताया है कि, परिवार ने अलग-अलग जगहों पर लड़की की तलाश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने पुलिस में अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। वहीं दूसरा मामला वालुज पुलिस थाने का है। जहां 17 साल का एक लड़का बीते 24 अगस्त से घर नहीं लौटा है। जिसके बाद लापता लड़के के पिता ने वालुज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता एक किसान है।


14 साल का लड़का भी नहीं आया घर

वहीं तीसरा मामला सिडको पुलिस थाने का है। चिकलथाना इलाके के एक 14 वर्षीय लड़के का 24 अगस्त से घर नहीं लौटने पर सिडको पुलिस ने अपहरण का मामला भी दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने उपरोक्त सभी मामलों में भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण के लिए सजा) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और लापता किशोरों की तलाश कर रही है। हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। 

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured