Mumbai : मुंबई में पत्नी को फोन कर परेशान करने से युवक ने किया मना तो पड़ोसी ने की हत्या

hindmata mirror
0

मुंबई: मुंबई के ठाणे में 41 साल के एक व्यक्ति की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपित व्यक्ति की पत्नी को फोन कर परेशान करता था। पीड़ित ने उसे इस मामले पर बात करने के लिए बुलाया था। यहां आरोपित ने व्यक्ति पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


समाचार एजेंसी के मुताबिक मामला वकोला थाना क्षेत्र का है। यहां रबोली के रहने वाले परवेज बशीर शेख की पड़ोसी सैय्यद अकील ने हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सैय्यद अकील मृतक की पत्नी को कॉलेज के दिनों से जानता था। पुलिस का कहना है कि वह महिला को फोन कर परेशान करता था।


विरोध के बाद भी करता था परेशान


जब इस बात की जानकारी बशीर शेख को हुई तो उसने आरोपित का विरोध किया। साथ ही उससे ऐसा न करने को कहा। इसके बावजूद आरोपित महिला को फोन कर प्रताड़ित करता रहा। महिला की शिकायत पर बशीर शेख ने आरोपित से बात और मामले पर चर्चा करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर मिलने को कहा।


धारदार हथियार से किया हमला


शुक्रवार को जब परवेज बशीर शेख आरोपित से मिलने उसके मुहल्ले पहुंचा तो वहां दोनों के बीच विवाद हो गया। इस अकील ने धारदार हथियार से हमला कर परेवज को गंभीर रूप से घायल कर दिया। राहगीरों ने परवेज को अस्पताल पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी।


302 के तहत दर्ज हुआ मुकदमा


पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान परवेज की मौत हो गई। वहीं आरोपित अकील को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured