Maharashtra: शिंदे सरकार ने बहुमत जीता:सरकार को 164 विधायकों का समर्थन मिला, कांग्रेस के 5 विधायक सदन से गायब

hindmata mirror
0

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जीत लिया। सरकार के सपोर्ट में 164 वोट पड़े हैं। 287 विधायक वर्तमान में हैं और सरकार बनाने के लिए 144 वोटों की जरूरत थी।


वोटिंग के दौरान कांग्रेस के अशोक चाव्हाण समेत 5 विधायक सदन से गायब रहे। वहीं, स्पीकर के निर्देश पर सदन में विधायकों की गिनती हुई। वोटिंग के दौरान उद्धव के करीबी संजय बांगड़ ने शिंदे के समर्थन में वोट डाला। वोटिंग में शरद पवार के करीबी और शेकपा के विधायक श्याम सुंदर ने भी शिंदे सरकार के सपोर्ट में वोट डाला है।


सुप्रीम कोर्ट से भी उद्धव को झटका

वोटिंग से पहले सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना की याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। स्पीकर राहुल नार्वेलकर के फैसले के खिलाफ शिवसेना ने याचिका दाखिल की थी। रविवार को स्पीकर की ओर से विधानसभा में शिवसेना के नेता और चीफ व्हिप की मान्यता को खत्म कर दिया था।


पवार बोले- 6 महीने में गिर जाएगी शिंदे सरकार

महाराष्ट्र में 14 दिन से जारी सियासी घमासान के बीच NCP चीफ शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। मुंबई में NCP विधायकों की मीटिंग में पवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे की सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। 6 महीने में ही गिर जाएगी। मिड टर्म इलेक्शन की तैयारी सभी लोग कर लें।


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured