Mumbai: मुंबई पहुंचे एकनाथ शिंदे, जल्द ही ले सकते है डिप्टी CM की शपथ

hindmata mirror
0


मुंबई : महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी है| उद्धव ठाकरे ने कल (बुधवार) रात मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है| जिसके बाद से ही बीजेपी और उनकी टीम ने नई सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है|

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कल भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे| वहीं एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम होंगे| वहीं इस बीच  एकनाथ शिंदे के गुट के परतवक्ता दीपक केसरकर ने कहा कि, एकनाथ शिंदे आज मुंबई जा रहे हैं| ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों दिग्गज नेता कई और महत्वपूर्ण ऐलान कर सकते हैं|

केसरकर ने आगे कहा कि,  कांग्रेस, एनसीपी से लड़ते हुए हमें अपने ही नेता से लड़ना पड़ा| हम कहते रहे हैं कि हमारी मूल सहयोगी भाजपा ही है| लेकिन फिर भी हमारे बीच में मतभेद पैदा करने की कोशिश की जा रही है|

आप को बता दें कि, आज सुबह एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर लिखा था कि, आदरणीय हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व के विचार, धर्मवीर आनंद दिघे साहब की शिक्षाओं, महाराष्ट्र के समग्र विकास और विधायकों के क्षेत्र में विकास कार्यों पर हमारा ध्यान है|

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured