Maharashtra: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे गुवाहाटी से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।
महाराष्ट्र में चल रही सियारी उठक-पटक के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे गुवाहाटी से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। कयास लगा जा रहे हैं कि वो मुंबई में डिप्टी स्पीकर से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि वो बागी विधायकों के गुट के साथ गुवाहाटी के एक होटल में ठहरे हुए थे।
पहले कामाख्या मंदिर जाएंगे शिंदे
जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे तेजपुर से बीजेपी के सांसद पल्लब लोचन दास के साथ कामाख्या मंदिर जा रहे हैं. वो पहले कामाख्या मंदिर के दर्शन करेंगे इसके बाद वो मुंबई के लिए रवाना हो सकते हैं. शिंदे चार्टर फ्लाइट से मुंबई जाएंगे।
डिप्टी स्पीकर से कर सकते हैं मुलाकात
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल ने शिवसेना विधायक दल के नेता (CLP) के तौर पर अजय चौधरी (Ajay Chaudhary) और चीफ व्हिप के तौर पर सुनील प्रभु (Sunil Prabhu) को मान्यता दे दी है. इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि एकनाथ शिंदे डिप्टी स्पीकर जिरवाल से मुलाकात कर सकते हैं. उन्होंने कल डिप्टी स्पीकर को एक चिट्ठी भी लिखी थी।
.jpg)