Maharashtra: '7 निर्दलीय MLA ने समर्थन वापसी का ईमेल भेजा', देखें क्या बोले शिंदे

hindmata mirror
0

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र की राजनीतिक उथल-पुथल अब निर्णायक मोड़ पर आ गई है। राज्यपाल ने आखिरकार कल यानी 30 जून को विधानसभा का विशेष सत्र बुला लिया है। सत्र का एकमात्र एजेंडा उद्धव सरकार के खिलाफ फ्लोर टेस्ट है, जिसे गुरुवार को शाम 5 बजे तक निपटाने को कहा गया है। हालांकि, उद्धव सरकार ने इसका विरोध किया है और शिवसेना फ्लोर टेस्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करने वाली है।  एकनाथ शिंदे बोले कि वे कल फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेंगे। गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर के दर्शन के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम लोग कल मुंबई जाएंगे और फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेंगे। वह बोले कि मंदिर में उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों के लिए प्रार्थना की है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured