Guwahati: शिवसेना के बागी विधायक बाढ़ प्रभावितों के लिए देंगे 51 लाख रुपये, मुंबई छोड़ गुवाहाटी में बना रखा है अपना ठिकाना

hindmata mirror
0

गुवाहाटी: शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे अपने साथ कई सारे विधायकों को लेकर मुंबई छोड़ गए। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार पर संकट पैदा हो गया और साथ ही बागियों का अगला ठिकाना असम का गुवाहाटी हो गया। वे सारे गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल में रह रहे हैं। उनपर और भाजपा पर ठाकरे सरकार को गिराने के आरोप लगे। वे ऐसे समय पर वहां पहुंचे हैं, जब राज्य में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। हालांकि, विधायकों की सुरक्षा के लिए तमाम रुपये व पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। अब जहां शिवसेना के बागी विधायक शिंदे ने एक ऐलान करते हुए असम में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मदद की घोषणा की है।

शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया, 'शिवसेना विधायकों और सहयोगियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का योगदान देने का फैसला किया है।'

वहीं, एक सप्ताह से अधिक समय से गुवाहाटी में डेरा डाले हुए शिवसेना के बागी विधायक कल दोपहर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए गोवा के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के मुताबिक बागी विधायक मुंबई जाने से पहले गोवा के लिए उड़ान भरेंगे और राज्य के ताज कन्वेंशन होटल में ठहरेंगे।

सूत्रों ने बताया, 'गोवा के होटल में 70 कमरे बुक किए गए हैं।' विधायकों के शाम 4.30 बजे तक होटल पहुंचने की उम्मीद है। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा बुलाए गए फ्लोर टेस्ट के लिए कल मुंबई के लिए रवाना होंगे। विशेष रूप से, एकनाथ शिंदे ने अपने खेमे को 50 से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा किया है। राज्यपाल ने सीएम ठाकरे के खिलाफ विश्वास मत के एकमात्र एजेंडे के साथ राज्य विधानसभा का विशेष सत्र कल बुलाने के लिए राज्य विधानसभा सचिव को पत्र लिखा है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured