Mumbai: Ranbir Kapoor ने पिता बनने को लेकर पहले ही दे दिया था हिंट, बोले- 'मुझे फैमिली बनानी..

hindmata mirror
0


मुंबई: सोमवार की सुबह आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के फैंस के लिए सबसे यादगार दिनों में से एक है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी (Alia Bhatt Pregnancy News) की घोषणा की। ये पोस्ट अब हर तरफ आग की तरह फैल चुका है। आलिया के फैंस से लेकर उनके फ्रेंड्स और फैमिली, यहां तक कि बी-टाउन के दूसरे सेलेब्स भी कपल के लिए ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं। 

सबसे पहले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Video) की बहन रिद्धिमा कपूर ने भाई भाभी पर प्यार लुटाते हुए इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया। इसके बाद खबरे फैलते ही आलिया की बेस्टी अकांक्षा रंजन कपूर, आलिया के लिए पिता समान करण जौहर, मां सोनी राजदान, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, समेत कई सेलेब्स ने कपल को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इसी बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पापा बनने के बारे में हिंट देते हुए नजर आए हैं।

पीपिंगमून टेली के इंस्टाग्राम पेज पर नजर डालें तो, यहां रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' के ट्रेलर (Shamshera Trailer Launch Event) रिलीज इवेंट से एक क्लिप साझा की गई है। इस वीडियो में रणबीर (Ranbir Kapoor Hints about alia's pregnancy News)ने बातों ही बातों अपना परिवार बनाने और उसके लिए मेहनत करते रहने की बात कही है। एक्टर को कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'मैं नहीं अभी मेरे को बहुत काम करना है सर...अभी मुझे फैमिली बनानी है उनके लिए काम करना है। अभी मैं खुद के लिए काम कर रहा था..नहीं नहीं अभी मैं बहुत काम करूंगा।' 


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured