ulhasnagar का शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार
March 04, 2022
0
उल्हासनगर :- उल्हासनगर का शातिर चोर को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चोर का नाम आकाश जाधव है। क्राइम ब्रांच अधिकारी अनिल मांगले ने बताया कि कुछ दिन पहले विठ्ठलवाडी पुलिस में मोबाइल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। उसी मामले में लगातार जांच चल रही थी। इसी दरम्यान बड़ा खुलासा हुआ कि अंकुश नामक एक युवक 17 सेक्सन में किसी को मोबाइल बेचने के लिए आया है। क्राइम ब्रांच टीम जाल बिछाकर अंकुश को धर दबोचा। उसके पास से कई मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी पर अन्य पुलिस थानों में इससे पहले भी चोरी के मामले दर्ज है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
Tags