राज्य के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने अपने बजट भषण में सीएनजी और पीएनजी पर लगने वाले मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने की घोषणा की थी। वित्त मंत्री के निर्णय के तहत सीएनजी ईंधन पर (वैट) की दर 13।5 प्रतिशत से घटाकर 3 प्रतिशत कर दी गई है।
आम लोगों को भी होगा फायदा
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अध्यक्षता में वित्त विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार एक अप्रैल से राज्य में सीएनजी ईंधन सस्ता होगा। राज्य सरकार के फैसले से ऑटोरिक्शा, टैक्सी ड्राइवर, यात्री वाहनों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी फायदा होगा। प्रदूषण नियंत्रण के लिए भी यह फैसला अहम है। सीएनजी की नई कम दरें 1 अप्रैल, 2022 से लागू होगी।
