मुंबई: मुंबई के कांदिवली पश्चिम में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर आसपास के लोगों ने घर में मौजूद 4 चार लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। घायलों में दो महिला और दो बच्चे शामिल हैं। इनमें से एक बच्चे की मौत हो गई है। बाकी तीन घायलों का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और बीएमसी की टीम मलबा हटाने का काम कर रही हैं।