एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की मुश्किलें बढ़ी, इवेंट मैनेजर को अपशब्द कहने पर मानहानि का परिवाद दायर

hindmatamirror
0
मुरादाबाद में एक कार्यक्रम के आयोजन में पैसा लेकर नहीं के मामले में फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Actress sonakshi sinha) पिछले तीन से मुश्किलों में फंसी हुई हैं। सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ अनुबंध के बावजूद कार्यक्रम शिरकत नहीं करने पर फरवरी 2019 में केस दर्ज कराया गया था। आरोप है कि सोनाक्षी ने मुंबई में एक प्रेसवार्ता के दौरान इवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इसी को लेकर प्रमोद शर्मा ने सोनाक्षी के खिलाफ मुरादाबाद में मानहानि में परिवाद दायर किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले अदालत ने सोनाक्षी खिलाफ जमानती वारंट जारी किए थे। सोनाक्षी ने इसे अफवाह बताते हुए प्रमोद शर्मा को अपशब्द कहे थे। अब सोनाक्षी के खिलाफ मानहानि का परिवाद भी दायर हो गया है। इस मामले में 4 अप्रैल को सुनवाई होगी।
defamation-case-filed-against-actress-sonakshi-sinha-accused-of-abuse.jpg
दरअसल, मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र शिवपुरी के रहने वाले प्रमोद शर्मा इवेंट मैनेजर हैं। प्रमोद शर्मा कार्यक्रमों का आयोजन करवाते हैं और बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों को बुलाते हैं। 30 सितंबर 2018 को उन्होंने दिल्ली में एक कार्यक्रम रखा था, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा को बुलाने के लिए उनसे अनुबंध किया गया था। लेकिन, अंत समय में सोनाक्षी सिन्हा समेत उनके सलाहकार ने कार्यक्रम में आने से इनकार कर दिया। जबकि प्रमोद शर्मा ने उनको पूरी फीस दी थी। जिसके बाद प्रमोद शर्मा ने कटघर थाने में 22 फरवरी 2019 को सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
सोनाक्षी सिन्हा ने प्रमोद शर्मा के लिए किया था अपशब्दों का इस्तेमाल

बता दें कि मुकदमा अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी की अदालत में विचाराधीन है। सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा के खिलाफ अदालत में पेश नहीं होने पर हाल ही में जमानती वारंट जारी किए गए थे। जिसके बाद मुंबई में एक प्रेसवार्ता के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने प्रमोद शर्मा के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।
4 अप्रैल को होगी सुनवाई

अपशब्दों से आहत प्रमोद शर्मा ने अधिवक्ता पीके गोस्वामी के जरिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विमल वर्मा की कोर्ट में सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया है। जिस पर 4 अप्रैल को सुनवाई होगी। सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम दानवीर सिंह की कोर्ट में होगी।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured