Sanjay Pandey : संजय पांडे बने मुंबई पुलिस के नए आयुक्त

hindmatamirror
0


मुंबई: मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संजय पांडे को मुंबई का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले संजय पांडे महाराष्ट्र में पुलिस महानिदेशक थे। उनकी जगह रजनीश सेठ ने ले ली है। इसलिए संजय पांडे को एक और जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार ने उन्हें मुंबई पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। वहीं राज्य सरकार ने हेमंत नागराले को महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम, मुंबई के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

बता दें कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय पांडेय हाल ही में हुए तबादले को लेकर राज्य सरकार से खफा थे। संजय पांडे 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। संजय पांडे की नाराजगी के बाद उन्हें महाराष्ट्र पुलिस का महानिदेशक नियुक्त किया गया।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured