घर से 13.45 लाख का सोना चुरा ले गए थे चोर, 22 साल बाद वापस मिला, पुलिस ने परिवार को लौटाया डेढ़ करोड़ का Gold

hindmata mirror
0



मुंबई
 : 
आमतौर पर घरों से चोरी हुआ सोना कम ही वापस मिलता है. लेकिन मुंबई के एक परिवार को 22 साल पहले चोरी हुआ सोना वापस मिला है. तब इसकी कीमत करीब 13.45 लाख रुपये थी. लेकिन अब पुलिस ने मशहूर फैशन ब्रांड चिराग दीन के मालिक को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना वापस किया. आइए पूरा मामला बताते हैं. 

साल 1998 में हुई थी चोरी
जानकारी के अनुसार, कुलाबा में रहने वाले अर्जुन दस्वानी के घर साल 1998 में चोरी हुई थी. बदमाशों ने घर में घुसकर उन्हें और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया था. सोने के जेवरात और पुराने सोने के सिक्के चोरी किए थे. पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे. मामले की सुनवाई को दौरान कोर्ट ने आदेश दिए थे कि जब तक बाकी दो आरोपी पकड़े ना जाएं चोरी की सामान मालिकों को नहीं सौंपा जाएगा.

 घर के मालिक की हो चुका है मौत
 साल 2007 में अर्जुन दस्वानी की मौत हो गई. इसके बाद परिवार सोना चोरी के मामले को लगभग भूल चुका था. लेकिन पिछले साल कोर्ट ने मुंबई पुलिस को चोरी का सोना इसके मालिकों को सौपने की इजाजत दे दी. 

कोर्ट ने सोना वापस करने का दिया आदेश
मुंबई पुलिस के एसीपी पांडुरंग शिंदे ने बताया कि साल 2002 से ही वो सोना पुलिस के पास था. पिछले साल पुलिस कमिश्नर ने हमें एक अभियान चलाने को बोला था कि जिनका चोरी गया सोना बरामद हुआ था वो उनके मालिकों को लौटा दिया जाए. हमने इस बारे में सोने के मालिक की मदद से कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसके बाद कोर्ट ने परमिशन दी और सोना उनके मालिक को लौटाया गया.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured