ulhasnagar; नेत्रहीन, दिव्यांगों, कुष्ठपीड़ित रोगियों के लिए विशेष वेक्सिनेशन शिविर निःशुल्क आयोजन कराए जाने की मांग

hindmata mirror
0


उल्हासनगर- उल्हासनगर शहर के साथ ही पूरे ठाणे जिले में नेत्रहीन, दिव्यांगों, कुष्ठपीडित रोगियों की संख्या हज़ारों में है, दिव्यांग लोगों की बड़ी संख्या को ध्यान मे रखते हुये और लोकल ट्रेन ही उनकी उपजीविका का साधन है यह मानवता भरी भावना रखते हुये विशेष वेक्सिनेशन शिविर विनामूल्य करने की मांग ठाणे जिलाधिकारी महोदय से समक्ष मिलकर समाजसेविका काजल मुलचंदानी द्वारा की गई है।

कोरोना वैक्सीन मिलने के बाद नेत्रहीनों, दिव्यांगों को आने वाली कई दिक्कतों को सामना नहीं करना पड़ेगा, लोकल ट्रेनों में आनेजाने की सुविधा मिलनेसे उनकी बेरोजगारी समाप्त हो सकती है, उनके लिये हमें विशेष टीकाकरण अभियान चलाना चाहिए, ताकि हमारे माध्यम से उन्हें राहत मिल सके।

ठाणे जिलाधिकारी महोदय द्वारा तुरंत ही मनपा नपा अधिकारीयों को आदेश निर्गमित किये गये, जल्द ही उल्हासनगर के साथ-साथ ठाणे के सभी गांव शहरों में नेत्रहीन व दिव्यांगों के लिये विनामूल्य वेक्सिनेशन अभियान शुरू होनेकी संभावना प्रबल है।


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured