thane में शिवसेना विभाग प्रमुख पर चाकू से जानलेवा हमला

hindmata mirror
0


ठाणे. श्रीरंग-वृंदावन सोसायटी के शिवसेना विभाग प्रमुख (Shiv Sena Vibhag Pramukh) अमित जायसवाल (Amit Jaiswal) पर पूर्वी रंजिश के कारण चाकू (Knife) से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार रात को घटी। चाकू से हमला करने वाले का नाम अनीस उस्मान सैयद है और सैयद को इस दौरान यहां पर जमे कुछ लोगों ने पथराव किया। जिसके कारण वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, ठाणे के बाजारपेठ में एक गले के सामने धंदा लगाने को लेकर शिवसेना विभाग प्रमुख अमित जायसवाल और उस्मान सैयद के बीच पिछले तीन से चार महीने से विवाद चल रहा था। चार महीने पहले इसी गाले के विवाद को लेकर अमित जायसवाल ने उस्मान के लड़के अनीस सैयद की पिटाई की थी। इस प्रकरण को लेकर ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज हुआ था।
यह भी पढ़ें
पुराने रंजिश का लिया बदला
यह विवाद बुधवार की रात फिर सामने आया और पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए उस्मान का बेटा अनीस सैयद (30) श्री रंग सोसायटी में स्थित शिवसेना शाखा के पास गया और यहाँ पर पहले से ही उपस्थित अमित जायसवाल पर चाक़ू से तीन वार किया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल अमित जायसवाल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
वहीँ हमले करने के लिए आया अनीस को शाखा के आसपास के लोगों ने देखा और उस पर भी यहाँ मौजूद एक समूह ने पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। जिससे एक पत्थर अनीस के सिर पर लगा और गिर गया। इस घटना में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है और इलाज के लिए कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि राबोड़ी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँच कर वारदात का मुआयना कर एक-दूसरे के विरुद्ध देर रात तक मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured