बड़ी खबर: मुख्यमंत्री गहलोत की तबीयत बिगड़ी, SMS हाॅस्पिटल में जांच करवाने पहुंचे, नशे में 90% ब्लाकेज….

hindmata mirror
0

राजस्‍थान, भारत। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य को लेकर आज बड़ी खबर सामने आई है कि, उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई इसके बाद उन्‍हें मुख्यमंत्री निवास का स्टाफ तुरंत SMS अस्पताल लेकर गया।


SMS अस्पताल में CM गहलोत की एंजियोप्लास्टी :

बताया जा रहा है कि, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चेस्ट में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। यहां जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की जाएगी, इस बारे में राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी है। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया- कोविड के बाद मुझे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही थीं और कल से मेरे सीने में तेज दर्द हो रहा था। अभी एसएमएस अस्पताल में अपना सीटी एनजीओ करवाया है। एंजियोप्लास्टी की जाएगी। मुझे खुशी है कि, मैं इसे एसएमएस अस्पताल में करवा रहा हूं।.

मुख्यमंत्री की एक आर्टरी में 90 फीसदी तक ब्लॉकेज :

SMS अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में सीटी एंजियोग्राफी से पता चला है कि, मुख्यमंत्री की एक आर्टरी में 90 फीसदी तक ब्लॉकेज है। फिलहाल उनकी कुछ अन्य जांचें करवाने के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से सेकंड ओपिनियन भी ली जा रही है।


CM गहलोत का दिल्ली दौरा रद्द :

बता दें कि, आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने दिल्‍ली जाने वाले थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ जाने की वजह से उनका दिल्ली दौरा अब रद्द हो गया है। अब CM गहलोत कुछ दिन बाहर की यात्राएं नहीं करेंगे। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी संक्रमण की चपेट में आ गए थे। तभी से उनका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं है। डॉक्टरों ने उन्हें एक माह आराम की भी सलाह दी थी।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured