महिला से RAPE के आरोप में बाबा गिरफ्तार, परेशानियां दूर करने का करता था दावा

hindmata mirror
0


मुंबई: मुम्बई की कांदिवली पुलिस ने अपनी पारिवारिक परेशानियों से निजात पाने के लिए मदद मांगने गई. महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में एक बाबा को गिरफ्तार किया है. कांदिवलीपुलिस के सीनियर पी आई बाबा साहेब सालुंखे के मुताबिक- पीड़ित महिला की शिकायत पर बाबा को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि बाबा ने कांदिवली के अपने कार्यालय में महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और वसई के ठाणे जिले में अलग-अलग ठिकानों पर कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया. अनुष्ठान करने के नाम पर पैसे भी ऐंठे, लेकिन कोई फायदा नहीं होने पर महिला की अनदेखी करने लगा. महिला की शिकायत के बाद बाबा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 दर्ज कर जांच की जा रही है.




Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured