Mumbai Local Travel Guidelines: मुंबई लोकल में सफर के लिए जारी होंगे क्यूआर पास, मेयर किशोरी पेडनेकर ने दिया ताजा अपडेट...

hindmata mirror
0


Mumbai Local Travel Guidelines: कोरोना वैक्सीन को दोनों डोज लिये लोगों को मुंबई लोकल (Mumbai Local) में 15 अगस्त से सफर की इजाजत दी गई है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसका ऐलान किया है. हालांकि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए वैक्सीन की दूसरी खुराक के बाद 15 दिन का अंतराल होना जरूरी है. इन सबके बीच मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को कहा कि महानगर के 65 रेलवे स्टेशनों पर लोकल ट्रेन में सफर के इच्छुक पूर्ण टीकाकरण करा चुके लोगों के लिए क्यूआर कोड आधारित पास जारी करने का इंतजाम किया जाएगा.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा की थी कि पूरी तरह टीकाकरण करवा चुके लोग 15 अगस्त से स्थानीय ट्रेनों में सफर कर सकते हैं लेकिन इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए दूसरी खुराक के बाद 15 दिनों का अंतर होना जरूरी है. मेयर ने संवाददाताओं से कहा, ‘नागरिकों को कहासुनी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि टिकट काउंटरों पर कतारों के लंबी रहने की संभावना है. लोगों को सहयोग करना चाहिए एवं कोविड-19 नियमों का पालन करना चाहिए.’

पेडनेकर ने कहा कि बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (BMC) के अंतर्गत आने वाले 65 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के वास्ते क्यूआर कोड आधारित पास जारी करने का इंतजाम किया जा रहा है. राज्य सरकार ने दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 पर काबू पाने के लिए अप्रैल, 2021 से स्थानीय ट्रेन यात्रा सरकारी कर्मचारियों एवं जरूरी सेवाओं से संबद्ध लोगों तक सीमित कर रखी है. 
जब महापौर से गणेशोत्सव कृति समिति की पूरी तरह टीकाकरण करवा चुके लोगों को ही मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में भाग लेने देने संबंधी मांग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री कोविड-19 कार्यबल के साथ परामर्श करके ही कोई फैसला करेंगे.

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured