महाराष्ट्र: IPS परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

hindmata mirror
0

 


मुंबई: ठाणे पुलिस ने वसूली के एक मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। काफी समय से विवादों में चल रहे सीनियर आईपीएस (IPS) परमबीर सिंह के खिलाफ यह नोटिस उस मामले को लेकर जारी किया गया है, जिसमें उन पर 1.25 करोड़ रुपए की वसूली करने का आरोप है। आप सभी को यह भी बता दें कि यह मामला साल 2018 से फरवरी साल 2019 के बीच का है, जब परमबीर सिंह ठाणे के पुलिस आयुक्त थे।


हाल ही में एक वेबसाइट से बातचीत में ठाणे पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह ने कहा, 'वसूली मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है।' इसी के साथ पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि, 'ठाणे नगर थाने में 30 जुलाई को कारोबारी केतन तन्ना की शिकायत पर सिंह और 27 अन्य के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में नोटिस जारी किया गया है।'



आप सभी को बता दें कि वसूली के आरोप में दर्ज प्राथमिकी में पूर्व में ठाणे के पुलिस आयुक्त रहे परमबीर सिंह और अन्य कई पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस मामले में कारोबारी तन्ना ने यह आरोप लगाया है कि परमबीर सिंह जब जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के बीच ठाणे के पुलिस आयुक्त थे, तो आरोपियों ने उन्हें गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे 1.25 करोड़ रुपए वसूले थे। आप सभी को हम यह भी बता दें कि लुकआउट नोटिस किसी व्यक्ति को देश से भागने से रोकने के लिए जारी किया जाता है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured