दूषित हुआ समुद्र का पानी: मुंबई में जुहू बीच के किनारे तकरीबन तीन किलोमीटर तक काली हुई रेत, समुद्र में फैला तेल किनारे पर पहुंचा; BMC ने शुरू किया सफाई का काम

hindmata mirror
0
समुद्र किनारे इसी तरह से काली हुई रेत तकरीबन दो से तीन किलीमीटर दूर तक देखी जा सकती है। - Dainik Bhaskar

मुंबई के जुहू बीच पर लगभग 5 से 8 किलोमीटर तक समुद्री किनारे पर पानी में तेल बहते हुए किनारे तक आ गया है। जिसकी वजह से समुद्र किनारे की तकरीबन 3 किलोमीटर की रेत काली हो गई है। यह तेल समुद्र में कैसे आया यह अभी तक क्लियर नहीं है। पानी में इतनी मात्रा में तेल जल जंतुओं और मछलियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।




तेल रिसाव का कारण अभी स्पष्ट नहीं
गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक करने आये लोगों ने कई किलोमीटर दूर तक समुद्र किनारे काले रंग की आउटलाइन देखी है। जिसके बाद कुछ लोगों ने फोन कर स्थानीय पुलिस स्टेशन और BMC को इसकी जानकारी दी है। फिलहाल BMC के कर्मचारी तेल रिसाव की जांच करने बीच किनारे पहुंचे हुए हैं और सफाई का काम शुरू कर दिया है।

2016 में भी हुआ था तेल का रिसाव
जुहू बीच पर्यटकों का पसंदीदा स्थल है, अब यह बीच प्रदूषित हो चुका है। इसे पूरी तरह साफ करने में कई दिनों का समय लग सकता है। इससे पहले साल 2016 में भी इसी तरह से समुद्र किनारे तेल बहता हुआ नजर आया था।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured