महाराष्ट्र : ठाणे के लापता जौहरी का शव नाले में मिला

hindmata mirror
0

 ठाणे, 21 अगस्त (भाषा) ठाणे से रविवार को लापता हुए 40 वर्षीय जौहरी का शव शहर में एक नाले से बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि उसके हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थे।

उन्होंने बताया कि भारत जैन की बेहद सड़ी-गली लाश शुक्रवार को कलवा नाले से बरामद हुई।


नौपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “जैन की शहर में आभूषण की दुकान थी। वह 15 अगस्त को लापता हो गया था और उसकी पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी दुकान के पास से लिए गए सीसीटीवी फुटेजों की जांच के बाद, यह सामने आया कि कुछ लोगों ने उसे अगवा किया।”


उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।


अधिकारी ने कहा, “इस बीच, कलवा नाले में एक बेहद सड़ी-गली लाश मिली। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। जब जैन के परिजन को शिनाख्त के लिए बुलाया गया तो उन्होंने उसके कपड़ों और अन्य सामानों के आधार पर उसकी पहचान की।”


उन्होंने बताया कि अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है और हत्या की वजह

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured