मुंबई. एक बड़ी खबर के अनुसार बीजेपी नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) की कार पर हमला हुआ है। इस घटना पर स्वयं सोमैया ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि, शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा ये हमला किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखाकि दोपहर 12.30 बजे के शिवसेना (Shivsena) के कुछ ‘गुंडों’ ने 3 बड़े पत्थर फेंके जो उनकी कार के शीशों से जा टकराए, जिस पर वे खुद भी बैठे हुए थे। इतना ही नहीं इससे उनकी जान को भी खतरा हो सकता था।
दरअसल, खबर और जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के वाशिम इलाके में शिवसेना सांसद भावना गवली की, बालाजी पार्टिकल बोर्ड फैक्टरी पर हुए 100 करोड़ के घोटाले वाली जगह से गुजर रहे थे । ऐसे मौके पर उनको निशाना बनाया गया और वे इस में शिवसेना का हाथ बता रहे हैं।
Gundas of Shivsena Assaulted My Car, Thrown 3 Big Stone on My Car, which Heat Window/GlassScreen where I am Seating
Convoy had Police Vehicle also. Incident happened 12.30pm when My Car was Passing through MP Bhavna Gavli ₹100 Crore SCAM, Balaji Particles Board Karkhana, Washim pic.twitter.com/xTlecR2deF
— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) August 20, 2021
गौरतलब कि महाराष्ट्र में BJP और सत्तारूढ़ उद्धव सरकार के बीच तल्खियां अब और बढ़ रही हैं। कोरोना संकट के बीच जहाँ BJPद्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा से महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार अच्छी खासी नाराज दिख रही है। वहीँ आर्थिक नगरी मुंबई में ऐसी यात्रा निकालने के खिलाफ BJP कार्यकर्ताओं पर कोरोना प्रोटोकॉल्स के उल्लंघन के आरोप में शहर के कई अलग-अलग पुलिस थानों में अब तक 19 FIR दर्ज की गई हैं।
बता दें कि ये FIR विलेपार्ले, खेरवाड़ी, माहिम, शिवाजी पार्क, दादर , चेम्बूर, एयरपोर्ट और गोवंडी आदि पुलिस थानों में दर्ज की गई हैं। इतना ही नहीं आयोजकों पर IPC की धारा 188, NDMA एक्ट की धारा 51 और BP एक्ट की धारा 135 भी लगाई गई है। हालांकि इन मामलों में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके पहले केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल के समर्थन में 16 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई थी, जिसमें सैकड़ों BJP कार्यकर्ता शामिल हुए थे।