mumbai के पास गैस लीक: ठाणे के बदलापुर में एक कंपनी से गैस का रिसाव, आसपास के लोगों को घर से न निकलने की सलाह

hindmata mirror
0
बदलापुर. मुंबई के पास बदलापुर में गुरुवार रात एक कंपनी से गैस लीक हो गई। यह जगह ठाणे जिले में आती है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन होने लगी। कंपनी का नाम नोवल इंटरमीडिया बताया जा रहा है। यह कंपनी बदलापुर के MIDC (इंडस्ट्रियल इलाके) में है। हालांकि, यहां आसपास काफी आबादी भी रहती है। गैस का रिसाव रुकने होने की खबर भी आ रही है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। कंपनी से निकल रही गैस दूर तक दिखाई दी। पुलिस ने गैस रिसाव रोकने का दावा किया है। साथ ही अंबरनाथ और बदलापुर पश्चिम क्षेत्र में नागरिकों को अगले कुछ घंटों के लिए घर के अंदर रहने की सलाह दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured