Maharashtra में दिल दहलाने वाली वारदात:नागपुर में एक शख्स ने अपने परिवार के पांच सदस्यों को मारा, फिर गले में फंदा डाल कर ली आत्महत्या

hindmata mirror
0

 

पूरा परिवार इसी घर में किराए से रहता था। माना जा रहा है कि वारदात आज सुबह हुई है। - Dainik Bhaskar

महाराष्ट्र के नागपुर में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी कुछ देर पहले पुलिस को हुई है। फिलहाल मौके पर जांच के लिए एक टीम पहुंची हुई है।

नागपुर पुलिस के मुताबिक, घटना नागपुर के तहसील पुलिस स्टेशन इलाके में दोपहर 12 बजे हुई है। हत्या और आत्महत्या करने वाले शख्स का नाम आलोक माथुरकर है। आलोक ने पहले अपनी पत्नी, बेटी, बेटे, सास और भाभी की हत्या की और फिर फंदे से झूल कर जान दे दी है। इस हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया है।

पारिवारिक कलह हो सकता है इसकी वजह
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को अपने कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। जांच में सामने आया है कि आलोक, सिलाई का काम करता था। उनका पूरा परिवार प्रमोद भिसीकर नाम के शख्स के घर पर किराए पर रहता था। शुरुआती जांच में पुलिस इसे पारिवारिक कलह बता रही है। हालांकि, घरेलू विवाद में इतने बड़े कदम उठाने के बाद पुलिस भी हर एंगल को एक्सप्लोर कर रही है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured