संजय पाण्डेय 1986 बैच के महाराष्ट्र के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। हाल में उन्हें महाराष्ट्र के पुलिस महासंचालक बनाया गया है। राज्य का सीनियर अधिकारी होने के बाद भी उन्हें अहम पोस्टिंग से दूर रखा गया था। जिसको लेकर उन्होंने इसके पहले भी सीएम को पत्र लिखा था।
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ 100 करोड़ रुपए हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था। यह आरोप सिंह ने तब लगाया जब उन्हें मुंबई के कमिश्नर पद से हटाकर डीजी होमगार्ड बनाया गया। परमबीर सिंह ने पत्र में लिखा था कि अनिल देशमुख सचिन वझे समेत पुलिस के कई अधिकारियों को डायरेक्ट हफ्ता वसूली के आदेश देते थे।
इन आरोपों के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी देशमुख के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद बीजेपी के दबाव के बाद देशमुख को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।