MAHARSHTRA लॉकडाउन गाइडलाइंस: किराना, सब्जियों की दुकानें और डेयरी सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगी; रेस्तरां से होम डिलीवरी रात 8 बजे तक

hindmata mirror
0

महाराष्ट्र में जारी कर्फ्यू के बावजूद संक्रमण के मामले बेकाबू हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां 58,924 नए केस सामने आए हैं। इसी दौरान 351 लोगों की मौत भी हुई है। इस बीच सरकार की तरफ से गाइडलाइंस जारी की गई हैं। इसके मुताबिक किराना, फल-सब्जियों की दुकानें, डेयरी, बेकरी, कन्फेक्शनरी, खाने-पीने की दूसरी वस्तुओं (चिकन, मटन, पोल्ट्री, मछली और अंडे समेत) की दुकानें और कृषि उपज मंडी सुबह 7 बजे से 11 बजे के तक खोली जा सकेंगी। वहीं रेस्तरां और ई-कॉमर्स के जरिए होम डिलीवरी की परमिशन रात 8 बजे तक रहेगी। ये नियम संबंधित जिलाधिकारी अपने यहां की स्थिति को देख कर बदल भी सकते हैं।

वहीं स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है की दिल्ली की तर्ज पर मुंबई समेत पूरे राज्य में टोटल लॉकडाउन लग सकता है। इस बीच राज्य के आपदा और पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा, 'कम्प्लीट लॉकडाउन का सबसे ज्यादा विरोध छोटे व्यापारी कर रहे थे, लेकिन अब वे खुद इसकी मांग कर रहे हैं। कुछ जिलों से भी यही मांग उठ रही है। मुख्यमंत्री जल्द ही इस पर सभी दलों से चर्चा करने वाले हैं। उसके बाद पूरे राज्य में लॉकडाउन घोषित किया जा सकता है।' आज उद्धव कैबिनेट की एक बैठक भी है। माना जा रहा है कि इसी के बाद कोई बड़ा ऐलान संभव है।

महाराष्ट्र से रवाना हुई देश की पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस

ऑक्सीजन की कमी को खत्म करने के लिए सोमवार रात को कलंबोली से देश की पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस खाली सात टैंकर लेकर विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुई।
ऑक्सीजन की कमी को खत्म करने के लिए सोमवार रात को कलंबोली से देश की पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस खाली सात टैंकर लेकर विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुई।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस को परिवहन मंत्री अनिल परब ने हरी झंडी दिखाई। विशाखापट्टनम से ऑक्सीजन भरकर टैंक वापस तलोजा आएंगे। यदि पहला राउंड सफल रहा, तो आने वाले दिनों में इसी तरह देश के विभिन्न हिस्सों, जैसे बेल्लारी और झारखंड के जमशेदपुर से भी ऑक्सीजन लाई जाएगी।

ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र में बनेगा ग्रीन कॉरिडोर
महाराष्ट्र में दूसरे राज्यों से ट्रेन में आने वाली ऑक्सीजन को अलग-अलग जगहों पर पहुंचाने के लिए सरकार ग्रीन कॉरिडोर बनाएगी। ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल परब ने बताया कि कॉरिडोर के जरिए ग्रामीण इलाकों तक ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी। महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए अभी से तैयारी की जा रही है। MSRDC ने टैंकरों को टैक्स फ्री कर दिया है।

मुंबई में सार्वजनिक जगहों पर कोरोना टेस्टिंग शुरू की गई है। कोरोना की पहली वेव में सार्वजनिक टेस्टिंग से संक्रमण को कम करने में बड़ी मदद मिली थी।
मुंबई में सार्वजनिक जगहों पर कोरोना टेस्टिंग शुरू की गई है। कोरोना की पहली वेव में सार्वजनिक टेस्टिंग से संक्रमण को कम करने में बड़ी मदद मिली थी।

वसई का पॉजिटिव रेट 60% से अधिक

मुंबई से सटे वसई में पॉजिटिव रेट 60% से अधिक हो गया है। 30 लाख की आबादी वाले इस इलाके में कोरोना के इस हाल के बाद प्रशासन ने यहां हार्ड लॉकडाउन का मन बना लिया है। माना जा रहा है कि जल्द इसका ऐलान संभव है। रविवार को यहां 1,505 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिनमें से 908 मरीज पॉजिटिव पाए गए। यह रेट 12 अप्रैल को तो 67% हो गया था।

सोमवार को पालकमंत्री दादा साहेब भुसे ने वसई विरार का दौरा किया। उन्होंने कहा, 'यहां के बढ़ते आंकड़े काफी चिंताजनक हैं। यहां ICU और वेंटिलेटर बेड बढ़ाए जाएंगे। दो और एम्बुलेंस भी दी जाएंगी।' वसई विरार महानगर पालिका के पास कोरोना टेस्टिंग के लिए 21 सेंटर हैं। यहां रोज एक हजार से डेढ़ हजार टेस्टिंग की जाती है।


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured