exclusive: महेश पाटिल जेल से बाहर आये

hindmata mirror
0


मिथिलेश गुप्ता 
कुणाल पाटिल की हत्या की सुपारी देने के आरोप में जेल में बंद महेश पाटिल को बेल मिल गई है और वो जेल से बाहर आ गए हैं। आपको बता दे कि महेश पाटिल को जिस कुणाल पाटिल की हत्या की सुपारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है , वह कुणाल पाटिल शिवसेना के है। जिस वार्ड से कुणाल पाटिल ने मनपा चुनाव लड़ा था उस वार्ड में शिवसेना ने कुणाल को समर्थन देते हुए अपना उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा था। जबकि बीजेपी ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया था। महापौर चुनाव में कुणाल पाटिल ने शिवसेना को वोटिंग की थी। इसके बाद कुणाल पाटिल ने स्थाई समिति में प्रवेश करने की मंशा से बीजेपी के कुछ लोगों से नज़दीकियां बढ़ानी शुरू कर दी। वहीँ दुसरी तरफ बीजेपी को हर चुनाव में विजयी बनाने का स्वप्न देखने वाले महेश पाटिल ने डोम्बिवली में अपने बल पर दर्जन भर नगरसेवक चुन कर लाये। जिससे बीजेपी में महेश पाटिल का राजनीतिक कद बढ़ने लगा। हर कदम पर शिवसेना को बौना साबित करने के महेश पाटिल के लगातार प्रयास की वजह से ही महेश पाटिल शिवसेना के निशाने पर हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured