Mumbai Temperature: मुंबई में शुरू हुआ गर्मी का कहर, तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार

hindmata mirror
0

 

temperature

    मुंबई. मुंबई शहर (Mumbai City) का सेक्शन इस समय काफी गर्म है चाहे कोविड के बढ़ते मामले हो या फिर अधिक्तम तापमान (Temperature) । मौसम विशेषज्ञों की माने तो मुंबई में हीट वेव (Heat Wave) चल रही है जो कि आम बात नहीं है। शनिवार को मुंबई उपनगर (Mumbai Suburb) का अधिक्तम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

    मुंबई पिछले 4 दिनों से उबाल मार रही है। पारा 36 डिग्री सेल्सियस के नीचे आने का नाम ही नहीं ले रहा है। 12 बजे के बाद से मानो गर्म हवाएं चलना शुरू हो जा रही है। गर्मी के कारण मुंबईकरों का हाल बेहाल हुआ पड़ा है। बाहर निकलते ही शरीर पसीने से तरबतर हो जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ दिनेश मिश्रा ने बताया कि शहर में इन दिनों शरीर का पानी सूखा देने वाली गर्मी पड़ रही है। तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक हो तो हीट वेव मानी जाती है, वैसे तो मुंबई में जल्दी हीट वेव घोषित नहीं किया जाता, लेकिन मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए यही व्यतीत हो रहा है। अरब सागर में बना एंटीसाइक्लोन कच्छ की ओर जा बैठा है। जब-जब ऐसा होता है मुंबई का तापमान बढ़ जाता है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को मुंबई उपनगर का तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि मुंबई शहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंकड़ों पर नजर डाले तो इससे पहले 26 मार्च 2018 को 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

    Tags

    Post a Comment

    0Comments
    Post a Comment (0)
    6/grid1/Featured