मिस इंडिया ग्लोबल की 4th रनरअप बनी कल्याण पूर्व निवासी निकिता संजय पोटे

hindmata mirror
0


सी.वी.  निर्मल

कल्याण:कल्याण पूर्व निवासी निकिता संजय पोटे ने हाल ही में संपन्न हुई मिस इंडिया ग्लोबल प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त कर अपना तथा अपने परिवार का नाम रोशन किया है।इसलिए बीजेपी कल्याण पूर्व अध्यक्ष संजय मोरे ने निकिता का सम्मान किया।बतादें कि 23 दिसंबर 2020 गोवा में टैलेंटिका मिस इंडिया ग्लोबल 2020 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।जिसमें देश के अलग अलग राज्य से अनेकों स्पर्धकों ने भाग लिया।कल्याण पूर्व में रहने वाली निकिता संजय पोटे ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।निकिता ने इस प्रतियोगिता में 4th रनरअप का खिताब जीता है।वहीं आपको बतादें कि साल 2019 में निकिता ने एफबीबी मिस टिन का खिताब भी जीता था।निकिता को प्रोत्साहित करने के लिए बीजेपी के नेता संजय मोरे ने निकिता का सम्मान किया और उनके घर वालों को बधाई दी।






Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
6/grid1/Featured