मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर मंगलवार को शिवसेना में शामिल हो गई हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी माने जाने वाले हर्षल प्रधान ने भी बताया है था कि उर्मिला सीएम की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगी। विधान परिषद में राज्यपाल के कोटे से नामांकन के लिए उर्मिला मातोंडकर का नाम शिवसेना की ओर से राज्यपाल बीएस कोश्यारी को भेजा गया था।
